जहानाबाद, मई 6 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। अरवल जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूर्णत: सामान्य है। यह दावा जिला प्रशासन ने किया है। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दिनांक बुधवार की स्थिति के अनुसार जिले में कुल 3708 एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है, जिससे आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। जिले के सभी 14 गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने हेतु नियमित रूप से निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- किशनगंज : एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था सामान्य आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित ...