जहानाबाद, मई 27 -- अरवल, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर नवजोत सिमी के द्वारा जिले के छह थाने में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की गई है ताकि पुलिसिंग कार्य मजबूती से हो सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिन थाना में नए थाना अध्यक्ष की तैनाती की गई है उसमें किंजर थाना में अविनाश कुमार, कलेर थाना में अमित कुमार, मानिकपुर थाना में अस्मिता उपाध्याय, कुर्था थाना में चंदन कुमार झा, मेहंदिया थाना में मनोरंजन कुमार, अनुसूचित जाति जनजाति थाना में बैरिस्टर पासवान को पद स्थापित किया गया है। इसके अलावा जो थाना अध्यक्ष को थाना से हटाया गया है। उसे पुलिस केंद्र में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नव पद स्थापित सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि 24 घंटा के अंदर में अपने नए थाने में योगदान देना सुनिश्चित करेंगे।

हिंदी हिन...