अररिया, अप्रैल 24 -- अररिया,निज संवाददाता बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन का अररिया प्रखंड सम्मेलन कुसियारगांव कबीर चौक के समीप आयोजित की गयी। रेखा देवी और सुशील पासवान के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में सबसे पहले यूनियन का झंडोत्तोलन कर शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित की गयी। सम्मेलन का उद्घाटन यूनियन के जिला संरक्षक राम विनय राय ने किया। उन्होंने उद्घाटन सत्र में खेतिहर मजदूरों का वर्तमान हालात पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि अररिया प्रखंड, जिला व बिहार में खेतिहर मजदूरों की स्थिति बहुत ही दयनीय हालत में है। खेतों में इन्हें काम नहीं मिलता है। इस कारण ये दूसरे काम के तलाश में शहरी क्षेत्रों में जाते है।जहां उन्हें उचित मजदूरी नहीं मिलती है। मनरेगा से काम की उम्मीद थी, पूरा तो कहीं भी नहीं हुआ लेकिन साल के कुछ दिन काम मिलता था।...