अररिया, जून 8 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया शहर में सरकारी विवाह भवन नहीं होने से गरीब परिवार के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बढ़ती जनसंख्या और पारिवारिक बंटवारे के कारण गरीब परिवारों को विवाह व मांगलिक कार्यों के लिए जगह की गंभीर कमी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश लोग सड़क किनारे पंडाल लगाकर विवाह करते हैं, इससे आवागमन बाधित होता है और खर्च भी बढ़ जाता है। लोगों का कहना है कि अररिया शहर में पर्याप्त क्षमता वाले विवाह भवन बनने से गरीब परिवारों को सुविधा मिलेगी और सामाजिक समानता के साथ आर्थिक संतुलन भी स्थापित होगा। इससे शादियों में होने वाली दिखावे की होड़ पर रोक लगेगी और सरकार को राजस्व का भी लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के बीचो-बीच काली मंदिर के समीप सम्राट अशोक भवन को विवाह भवन के रूप में विकसित कर दिय...