अररिया, फरवरी 28 -- अररिया, वरीय संवाददाता केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरूवार को लेटी स्थित एसएसबी 52वीं वाहिनी के बोर्डर आउटपोस्ट के उद्घाटन के साथ तीन महत्वपूर्ण सौगातें भी दी। ये सौगातें बिहार के तीन जिले के एसएसबी को मिला। मौके पर ही गृह मंत्री ने इन तीन जिलों के लिए तीन प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। ये महत्वपूर्ण सौगातें अररिया के अलावे कटिहार व सीतामढ़ी जिले को मिली है। इन तीनो जिले में एसएसबी के आधुनिक सुविधाओं से लैस बिल्डिंग बनेंगे। इस परियोजनाओं में प्रशासनिक सह प्रशिक्षण ब्लॉक, कार्यालय, जवानों के लिए बैरक और विभिन्न श्रेणियों के आवासीय परिसर शामिल हैं। एसएसबी 52वीं वाहिनी के कमाडेंट महेन्द्र प्रताप ने इसकी पुष्टि की। कमाडेंट ने बताया कि अररिया के हड़ियाबाड़ा में 42.55 एकड़ जमीन में लगभग 73 करोड़ 41 लाख की लागत से 52वीं ...