अररिया में गैस आपूर्ति सामान्य, 28 एजेंसियों पर छापेमारी
अररिया, मार्च 26 -- अररिया, संवाददाता जिला प्रशासन अररिया द्वारा गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिले की 28 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। सभी एजेंसियों द्वारा नियमानुकूल गैस सिलेंडरों का वितरण करते हुए पाया गया है। यह जानकारी जिला प्रशासन की ओर से जारी विज्ञप्ति में दी गयी है। विज्ञप्ति के अनुसारजिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या-06453-222309) में 17 मार्च से 25 मार्च तक कुल 150 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 94 शिकायतों का सफलतापूर्वक निवारण कर दिया गया है, जबकि शेष 56 शिकायतों को समाधान के लिए संबंधित एजेंसियों के एरिया मैनेजर को भेजा गया है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया है कि जिले के सभी गैस एजेंसियों में रसोई गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.