अररिया, अप्रैल 9 -- अररिया, संवाददाता अररिया जिले में इस रबी सीजन के दौरान यूरिया की खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। डीएम विनोद दूहन ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष मक्का और गेहूं की बुआई से लेकर फसल तैयार होने के क्रम में लगभग 7 हजार मीट्रिक टन कम यूरिया की खपत हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले रबी सीजन में जहां 57 हजार मीट्रिक टन से अधिक यूरिया की खपत हुई थी, वहीं इस वर्ष यह घटकर करीब 50 हजार मीट्रिक टन रह गई। इसे रिकॉर्ड के साथ-साथ एक सकारात्मक संकेत बताया गया है, जिससे सरकार की सब्सिडी में लाखों रुपये की बचत भी हुई है। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि के पीछे प्तीन प्रमुख प्रयासों को विस्तार पूर्वक बताय। उन्होंने कहा कि सबसे पहले, प्रखंड स्तर पर सभी खाद दुकानों की सघन जांच की गई। दूसरे, किसानों को उनकी वास्तविक जरूर...