अररिया जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए संकल्प
भागलपुर, जून 30 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट बाल विवाह के खिलाफ महादलित टोला बथनाहा में बाल विवाह के सरवाइवर्स पीड़ित के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता बथनाहा पंचायत के विकास मित्र उगनी देवी ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ समाज को जागरूक करना और इससे प्रभावित बच्चों , सरवाइवर्स को मुख्यधारा से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में जागरण कल्याण भारती के डीसी दीपक कुमार पासवान ने बाल विवाह पर चर्चा किया। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चियां एवं ग्रामीण ने बाल विवाह मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए संकल्प लिया। उपरोक्त जानकारी जागरण कल्याण भारती के अध्यक्ष संजय कुमार ने दी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.