अररिया-गलगलिया नई रेल परियोजना निर्माण की गुणवत्ता की खुली पोल
भागलपुर, सितम्बर 9 -- अररिया,निज संवाददाता महज एक साल पहले शुरू हुई 4,410 करोड़ रुपये की लागत वाली अररिया- गलगलिया नई रेल लाइन निर्माण की गुणवत्ता पर पहली ही बारिश ने गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। अररिया-कटिहार रेलखंड के अधीन आने वाले अररिया- गलगलिया रेलखंड पर अररिया कोर्ट के हृदयपुर वार्ड संख्या 7 स्थित बीआर-5 पुल के पास मिट्टी का कटाव हो गया है। पुल के एंबैंकमेंट और सपोर्टर से मिट्टी बह जाने के कारण पटरी से महज दो हाथ की दूरी पर गहरे 'रेन कट' बन गए हैं, वहीं कैपलिंग में भी दरारें आ गई हैं। पटरी के नीचे और आसपास की मिट्टी खिसकने से स्थानीय लोगों में किसी बड़े रेल हादसे की आशंका बैठ गई है। इतनी भारी बजट की राष्ट्रीय परियोजना में सामान्य बारिश से हुए इस नुकसान ने घटिया निर्माण सामग्री और घटिया तकनीक की पोल खोलकर रख दी है। स्थानीय नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.