अररिया, अगस्त 11 -- अररिया, निज प्रतिनिधि पिछले कई वर्षों में जिले में अरबों रूपये के अस्पताल भवन बन गये। खंडहर अस्पताल भवन चकाचक हो गये। जिले के सरकारी अस्पतालों में जांच का दायरा बढ़ गया। सदर अस्पताल मॉडल अस्पताल बन गया और बेड की संख्या 100 से बढ़कर 300 हो गई है, लेकिन डॉक्टर और स्टाफ नर्सो की संख्या नहीं बढ़ पाई है। जिला अस्पताल की स्थिति यह है कि डॉक्टर और विभिन्न स्टाफ के करीब 75 फ़ीसदी पद रिक्त हैं। केवल 25 फीसदी डॉक्टर और स्टाफ नर्सो के बदौलत जिला अस्पताल चल रहा है। जिले में विशेषज्ञ डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की पदस्थापना नहीं हो पानी के कारण दूर दराज से आए मरीजों को इलाज करने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती है। अस्पताल प्रशासन भी मानते हैं कि डॉक्टरों की कमी बेहतर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने में रोड़ा बन रहा है। सीमित संसाधन और एचआर की...