अररिया, मई 19 -- पलासी, (ए.सं.)। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन , जागरण कल्याण भारती, महिला एवं बाल विकास निगम एवं जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड के सभागार में महिला पर्यवेक्षिका एवं सेविका का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर दिया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह मुक्त अररिया बनाने, महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने की शपथ दिलाई गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी बाल विकास परियोजना पलासी सुमन कुमारी ने की। यह भी पढ़ें- बाल संरक्षण व बाल विवाह पर चला जागरुकता अभियानप्रशिक्षण के उद्दे...