अररिया, मार्च 31 -- अररिया, संवाददाता स्थानीय अररिया कॉलेज में सोमवार से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हो गई। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ प्रभात कुमार सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षा के प्रथम दिन प्रथम पाली में आर्ट्स संकाय के अंतर्गत होम साइंस और कॉमर्स विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में दोनों विषयों में कुल 101 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं द्वितीय पाली में राजनीति शास्त्र,प्राचीन भारतीय इतिहास एवं संस्कृति, एलएसडब्लू, अर्थशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र और उर्दु विषय की परीक्षा ली गई, जिसमें अलग अलग विषयों में कुल 341 परिक्षार्थी उपस्थित रहे और 12 अनुपस्थित रहे। कहा गया है कि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य सह केंद्राधीक्षक प्र...