अररिया, मार्च 13 -- अररिया, एक संवाददाता अररिया कॉलेज, अररिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. रामदयाल पासवान के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (ठरर) इकाई द्वारा किया गया, जिसमें एनएसएस कोऑर्डिनेटर सैम्स परवेज़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. रामदयाल पासवान ने कहा कि आज पूरे विश्व को इस बात पर गंभीरता से विचार करना होगा कि विश्व की आधी आबादी अर्थात् महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से किस प्रकार सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक महिलाएं सशक्त नहीं होंगी, तब तक समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने शि...