अररिया के सीजेएम अमरेन्द्र प्रसाद जिला जज के पद पर पदोन्नत
अररिया, सितम्बर 6 -- अररिया, विधि संवाददाता। पटना उच्च न्यायालय, पटना के आदेशानुसार न्यायमंडल, अररिया के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी (सीजेएम) अमरेन्द्र प्रसाद को जिला न्यायाधीश (एंट्री लेवल) के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई है। उनकी इस पदोन्नति पर जिला अधिवक्ता संघ एवं जिला बार एसोसिएशन सहित न्यायिक कर्मियों में हर्ष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।अधिवक्ताओं ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उनके न्यायिक कार्य के प्रति निष्ठा, निष्पक्षता, ईमानदारी एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व का प्रतिफल है। उनके कार्यकाल में न्यायिक कार्यों के त्वरित निष्पादन के लिए उनकी सराहना की जाती रही है। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. मसूद आलम, महासचिव काशी नाथ विश्वास तथा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार चौधरी, महासचिव संजीव कुमार सिन्हा सहित अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.