अररिया, मार्च 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता समृद्ध यात्रा पर मुख्मंत्री के था अररिया पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले नीतीश के नेतृत्व में अब उनके मार्गदर्शन में बिहार का विकास होगा। उनके मार्गदर्शन में विकसित, समृद्ध व सशक्त बिहार बनाएंगे। डिप्टी सीएम श्री सम्राट बुधवार को अररिया कॉलेज स्टेडियम में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। श्री चौधरी कहा कि अररिया के फारबिसगंज में 150 एकड़ में हवाई अड्डा बनेगा। आज सुपौल के वीरपुर में हवाई अड्डा के लिए टेंडर निकालने का कार्य केंद्र सरकार द्वारा हुआ है। चौधरी ने कहा कि नीतीश बाबू के विकास कार्यों को भूला पाना मुश्किल है। शिक्षा, सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में काम किये हैं और वह भी जाति धर्म से उपर उठकर। कहा कि पहले सुदूर क्षेत्र के लोगों को पटना आने में भर दिन लग जाता था लेकिन अ...