अररिया, दिसम्बर 20 -- अररिया, वरीय संवाददाता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डे ने पार्टी के वरिष्ठ सदस्य व अररिया शहर निवासी डॉ. ओम प्रकाश सोनू को संसदीय बोर्ड का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डे ने औपचारिक पत्र जारी करते हुए कहा कि डॉ. ओम प्रकाश सोनू के प्रवक्ता बनने से पार्टी की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी तथा संगठन अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगा। मनोनयन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डे के साथ प्रदेश महासचिव रवि रंजन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशिर कुमार राय, प्रदेश प्रधान महासचिव मनीष कुमार सिंह, कामेश्वर पासवान (प्रदेश सचिव), माधव कुमार (पटना महानगर अध्यक्ष) सहित कई वरिष्ठ नेता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.