अररिया, दिसम्बर 9 -- अररिया, संवाददाता अररिया अस्पताल रोड स्थित आश्रय स्थल या रैन बसेरा यूं तो उन लोगों के रात गुजारने के लिए है जिन्हें ठहरने के लिए कोई जगह उपलब्ध नहीं है। मगर फिलहाल ये आश्रय स्थल उन पुलिस वालों को आश्रय दे रहा जो राज्य के किसी दूसरे स्थान से विशेष ड्यूटी निभाने आए हुए हैं। वैसे देखा जाए तो रैन बसेरा में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। एक महिला प्रबंधक के अलावा दो महिला केयर टेकर, एक गार्ड की भी ड्यूटी है। सफाई कर्मी भी हैं। वहीं हालात बताते हैं कि इन सुविधाओं का फायदा उठाने वालों की संख्या अपेक्षा से बहुत कम है। क्योंकि अगर आश्रय स्थल द्वारा संधारित रिकॉर्ड पर भी भरोसा किया जाए तो प्रति दिन औसतन चार छह लोग ही रात गुजारते हैं। प्रतिमाह 150 से 200 लोग ठहरते हैं: इस संबंध में पूछे जाने पर प्रबंधक रजनी झा ने बताया कि यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.