अररिया, फरवरी 10 -- जोकीहाट, (एस)। शिक्षा के क्षेत्र में जोकीहाट प्रखंड के मदरसा नुरुलहुदा, मछैला केलाबाड़ी की शिक्षिका नजराना तबस्सुम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम अल्पसंख्यक समूहों द्वारा संचालित स्कूलों और मदरसों में समावेशी शिक्षा के विषय पर आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य मदरसों में पढ़ रहे बच्चों को आधुनिक शैक्षणिक तरीकों से जोड़ना और उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के समापन पर आयोजित समारोह में संस्थान की प्रिंसिपल प्रो गीतांजलि दास, डा वूद प्रकाश वर्मा व कार्यक्रम समन्वयक मो गुलाम रहबर ...