अररिया, मार्च 13 -- अररिया। एक संवाददाता पूर्णिया विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में अररिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। अपने दूसरे मुकाबले में अररिया ने पूर्णिया को 9 विकेट से पराजित कर टूर्नामेंट में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरी अररिया की टीम ने अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया को 40 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट कर दिया। पूर्णिया की ओर से वेदांत वत्स ने 51 रन की सर्वाधिक पारी खेली। इसके अलावा कप्तान सरमन निगरोध ने 22 और रितेश कुमार ने 11 रन बनाए। अररिया की ओर से कप्तान अमन राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। यश रमण दास और शिवम कुमार झा ने दो-दो विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। 166 रन के लक्ष्य का पीछा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.