पूर्णिया, मार्च 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वन डे ट्रॉफी 2025-26 के अंतर्गत गुरुवार को विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ और अररिया जिला क्रिकेट संघ के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में अररिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्णिया की टीम 40 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। उज्ज्वल नवीन कुमार ने 66 गेंदों पर 57 रन ,आदर्श विवेक सिन्हा ने 48 गेंदों पर 53 रन, आदित्य जयप्रकाश राज ने 45 गेंदों पर 51 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अररिया की टीम ने 26.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 166 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। गेंदबाजी में अमन संजय राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 21 रन देक...