अररिया, अगस्त 19 -- अररिया,निज संवाददाता जिले की माटी के लाल रोहन झा का चयन संयुक्त राज्य अमेरिका के दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में शुमार 'यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्कले' में स्नातक की पढ़ाई के लिए हुआ है। रोहन को दुनिया के कई नामी विश्वविद्यालयों से दाखिले के प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उन्होंने अर्थशास्त्र, गणित, कंप्यूटिंग और अनुसंधान के क्षेत्र में यूसी बर्कले के बेजोड़ वैश्विक रिकॉर्ड को देखते हुए इसे चुना। अररिया के फुलबाड़ी गांव के सेवानिवृत शिक्षक लक्ष्मीकांत झा का पोता और बलराम सुमन व किरण मिश्रा झा बेटा रोहन झा का अकादमिक रिकॉर्ड बेहद असाधारण रहा है। उन्होंने अमेरिका के टेक्सास स्थित 'सिंको रेंच हाई स्कूल' में लगभग 1,000 छात्रों की कक्षा में चौथा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गणित में अद्भुत पकड़ रखने वा...