अररिया, अप्रैल 10 -- अररिया, वरीय संवाददाता श्री हनुमान जन्मोत्सव 10वें दिन गुरुवार को अररिया आरएस में धार्मिक आस्था एवं पारंपरिक रीति रिवाज के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा महारथी मारुति सेवा सदन आश्रम मंदिर से संत ओमजी महाराज की अगुवाई तथा समाजसेवी व प्रबुद्ध नागरिकों के संचालन में निकाली गई। इस विशेष अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही पारंपरिक विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पीठ स्थापन देवता पूजन अर्चना, अभिषेक धार्मिक अनुष्ठान व पूजा अर्चना लगातार होती रही। 11:30 बजे महायज्ञ में अग्नि उत्पन्न की गई। इस 10 दिवसीय महायज्ञ की पूर्णाहुति का कर्म मध्याह्न बेला में सम्पन्न हुआ। मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति का विधि-विधान सें पूजा अर्चना कर श्रीश्री 1008 ओमजी महाराज के साथ हजारों भक्तों की मौजूदगी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.