भागलपुर, सितम्बर 12 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल कुमार झा की रिपोर्ट एसएसबी 52 वीं वाहनी मेघा और कुआड़ी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की शाम भारत नेपाल सीमा के निकट भारतीय क्षेत्र मेघा असराहा सीमा सड़क में 9.77 ग्राम स्मैक के साथ एक नेपाली मूल के तस्कर को गिरफ्तार किया है। कुआड़ी थानेदार विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारत से नेपाल की ओर स्मैक लेकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई को लेकर वरीय पदाधिकारी और एसएसबी को सूचना दी गई। इसके बाद एक टीम का गठन कर मेघा असराहा की ओर गश्ती बढ़ा दी गई। इस दौरान एक व्यक्ति को कुआड़ी से नेपाल की ओर जाते देखा। पुलिस और एसएसबी पर नजर पड़ते ही वह व्यक्ति भागने लगा। पुलिस और एसएसबी के सहयोग से उस व्यक्ति की तलाशी लेने पर पॉकेट से 9. 77 ग्राम स्मैक बरामद किया गया...