भागलपुर, मार्च 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के चार पैक्स पहुंसी, जागीर परासी, हरिरा व डुमरिया में 18 मार्च को चुनाव होना है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी जोर शोर से चल रही है। वहीं संभावित अध्यक्ष सहित कार्यकारणी के सदस्य मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। संपर्क के दौरान किसानों को निर्वाचित होने पर कई तरह का लाभ देने का अश्वासन भी दे रहे हैं। बीडीओ नेहा कमारी ने बताया कि प्रखंड के चार पैक्स पहुंसी, जागीर परासी, हरिरा व डुमरिया में चुनाव होना है। चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाएगा। नामांकन की प्रक्रिया छह एवं सात मार्च को होगी। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। नामांकन को लेकर चार अलग अलग काउंटर बनाये गये हैं। कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है। संवीक्षा नाक...