भागलपुर, अप्रैल 6 -- अररिया, संवाददाता जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को पूरी तरह व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाया गया है। जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश में आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी भी की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जिले की 18 गैस एजेंसियों पर छापेमारी कर वितरण व्यवस्था, स्टॉक की उपलब्धता एवं समय पर आपूर्ति की स्थिति की जांच की गई। वर्तमान में जिले में 12,214 गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं और गैस संबंधी किसी प्रकार की कमी नहीं है। आम जनता से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। सोमवार को पूरी जानकारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी शंभु रजक की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई। जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति एवं वितरण क...