भागलपुर, अप्रैल 1 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के एक गांव से जबरन 15 वर्षीया किशोरी को अगवा करने का मामला सामने आया है। इस मामले में त अपहृता के पिता ने पलासी थाना में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजदों में बोरु पासवान के अलावे सुदन लाल पासवान, सेंगू पासवान, विन्देश्वर पासवान आदि शामिल हैं। घटना 25 मार्च की बतायी गयी है। विलंब से थाना में सूचना का कारण खोजबीन करना बताया। दर्ज मामले में सूचक ने उल्लेख किया है कि करीब डेढ़ माह पूर्व बोरु पासवान ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ किया था। जिसका विरोध करने पर उनके परिवार के अन्य लोगों ने मारपीट भी की थी। इस मामले को लेकर पलासी थाना कांड संख्या 69 /26 दर्ज कराया गया था। इसका मुकदमा चल रहा है। बीते 25 मार्च की रात्रि करीब दस बजे उक्त युवक (बोरु पासवान) मेरे घर आकर जबरन ...