भागलपुर, अप्रैल 10 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक अररिया में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। फिलहाल जिले में 9,905 गैस सिलेंडर उपलब्ध है। कहीं किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। अररिया जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। यह जानकारी जिला प्रशासन के हवाले से जिला एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने दी। बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार गैस आपूर्ति प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाया गया है। आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। आम जनता से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा समस्या होने पर जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। बताया गया किजिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन में गैस वितरण कंट्रोल रूम स्थापित किए गए ...