भागलपुर, मार्च 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा-अररिया सड़क में हत्ता चौक से दक्षिण एक भरी वाहन हाइवा से बिजली पोल सहित अन्य सामान क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर कनीय विद्युत अभियंता कुर्साकांटा अरविन्द कुमार ने हाइवा वाहन संख्या बीआर 51 जीए 2360 पर मामला दर्ज कराया है। कनीय विद्युत अभियंता ने बताया कि हत्ता चौक के आगे एक व्यापारी के द्वारा मकान बनाया जा रहा है। मकान के लिए बालू गिराया जा रहा था। वाहन चालक के लापरवाही के कारण विद्युत पोल को तोड़ दिया गया। इससे बिजली से जुड़े कई सामन क्षतिग्रस्त हो गया है। लापरवाही के कारण करीब 35 हजार से अधिक रुपया का विभाग को नकसान हुआ है। नुकसान के कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.