भागलपुर, अप्रैल 7 -- अररिया से फुलेन्द्र मल्लिक की रिपोर्ट महारथी मारुति मंदिर अररिया आरएस में आयोजित 31 वें श्री हनुमान जन्मोत्सव समारोह में मंगलवार को बजरंग बाण का सामूहिक पाठ का आयोजन हुआ जिसमें भारी भीड़ बजरंग पाठ करने के लिए उमडी़, आचार्यों ने बताया कि श्री बजरंग बाण अत्यंत शक्तिशाली स्तोत्र है हनुमान जी का यह दिव्य बाण हर संकट को भेद देता है। जो श्रद्धा और विश्वास से इसका पाठ करता है,उसके जीवन से भय, बाधाएं और नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। यह वीर हनुमान जी की कृपा को प्राप्त करने का शक्तिशाली माध्यम है। जहां हनुमान जी का नाम होता है, वहां हर संकट का अंत होता है। शक्ति, भक्ति और साहस का प्रतीक हैं बजरंगबली। जो सच्चे दिल से पुकारे, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। हनुमान जन्मोत्सव के आठवें दिन भी विभिन्न शहरों के श्रद्धालु इस महायज...