भागलपुर, मार्च 2 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। गांव के बच्चों में भी प्रतिभा की कमी नहीं होती है। ओम कुमार ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल कक्षा छह के लिए आयोजित परीक्षा में सफल होकर परिवार और गांव का नाम रौशन किया है। बच्चे के इस सफलता पर परिवार सहित रिश्तेदारों में खुशी व्याप्त है। आस पड़ोस सहित गांव के लोग बच्चे को बधाई दे रहे हैं। शरणपुर पंचायत के दभड़ा निवासी पूर्व मुखिया स्व कृष्ण कांत झा के पौत्र व शिक्षक कपिल झा एवं गृहिणी रंजना देवी के पुत्र ओम बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। बच्चे के इस सफलता पर शिक्षक आशीष झा ने बताया कि ओम काफी मेहनती और होनहार छात्र है। नाना इन्द्रा नन्द झा, बड़े पापा अधिवक्ता सुशील झा, बड़े पापा सुनिल झा, मामा भगवान झा, मामा सुमन झा आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामाना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.