भागलपुर, फरवरी 21 -- भरगामा । एक संवाददाता भरगामा पुलिस ने छापेमारी कर 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया। इस दौरान वहां मिले सैकड़ो लीटर कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। हालांकि मुख्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। भरगामा पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि सिरसिया कला पंचायत के गम्हरिया वार्ड संख्या 13 में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण किया जाता है। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार, एसआई शंभू कुमार झा तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। टीम ने गम्हरिया स्थित मिथिलेश सरदार (पिता पवन सरदार) के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान सैकड़ो लीटर कच्ची शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा 15 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद कर लिया गया। छापेमारी के दौरान आरोपी मिथिलेश सरदार मौके का फायदा उठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.