भागलपुर, फरवरी 26 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुवार को जोगबनी के वार्ड 12 स्थित शंभू शिवालय पथ में विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) की 60वीं पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भानु प्रकाश राय ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जोगबनी के पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, शंकर भगत, प्रवीण सिन्हा , पूर्व उप मुख्य पार्षद नरेश प्रसाद , श्याम भगत, राकेश सिंह, शिवालय के पुजारी अमोल मिश्रा, गणेश साहा, संतोष यादव, पवन यादव, इंद्रजीत कुमार, दीपू साह, बेचन सहनी, रितेश नायक, दिनानाथ भगत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...