अररिया : सर्पदंश से 16 वर्षीया किशोरी की मौत, गांव में शोक की लहर
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- कुर्साकांटा (अररिया) से अनिल कुमार झा की रिपोर्ट कमलदाहा पंचायत के सोनापुर वार्ड संख्या 7 में शुक्रवार की शाम सर्पदंश से एक 16 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतका आंचल कुमारी सोनापुर निवासी सुनील गोसाईं की बेटी थी। घटना के संबंध में बताया गया कि संध्या के समय आंचल कुमारी कुछ आवश्यक काम से घर के अंदर गई थी। इसी क्रम में एक विषधर सर्प ने डंक मार दिया। आंचल की स्थिति बिगड़ते देख परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा लेकर पहुंचे। अस्पताल ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.