अररिया, जुलाई 14 -- भरगामा, ए.सं.। प्रखंड क्षेत्र के महथावा स्थित श्री दरवारी राय उच्च विद्यालय के प्रागंण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरुपूजन उत्सव सह समर्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संघ के छह प्रमुख उत्सवों में से एक है, जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा अपने गुरुत्व परंपरा के प्रति समर्पण भाव व्यक्त किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत संघ गीत एवं ध्वज प्रणाम से हुई, जिसके पश्चात खंड कार्यवाहक अशोक कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदोरिया एवं नित्यानंद मेहता ने आयोजन का विधिवत संचालन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता नागेश्वर यादव, जिला परिषद सदस्य किरण कुमारी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य अशोक कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदौरिया, राजकुमार गुप्ता, रघुनंदन साह, शशिकांत राय, मिथिलेश राय सहित कई अन्य गणमान्य स्वयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.