भागलपुर, अप्रैल 3 -- अररिया। श्री महारथी मारुति सेवा सदन मंदिर अररिया आरएस में शुक्रवार को हनुमान जन्मोत्सव समारोह के चौथे दिन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इस वैदिक अनुष्ठान का आयोजन श्री श्री 1008 ओम जी महाराज के सानिध्य में राजस्थान सें आये हुए विद्वान पंडितों आचार्य गिरिराज पुरोहित, नव नारायण व्यास डीपी महाराज ,जीतू महाराज, जसराज शर्मा, शशि कुमार व्यास ने किया। रूद्रपाठ के मंत्रोच्चार के साथ यजमान बासुकीनाथ चौबे एंव अन्नू गुप्ता तथा कैलाश कुमार , चंदन गुप्ता , रंजीत जयसवाल ,दीपक गुप्ता, हीरालाल सपत्नीक सहित दर्जनों श्रद्धालुओं रूद्राभिषेक किये ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...