भागलपुर, अप्रैल 2 -- अररिया : लंबित कांडों का करें त्वरित निष्पादन, केस के अनुसंधान में लाएं तेजी रानीगंज, एक संवाददाता। गुरुवार को रानीगंज थाना परिसर स्थित पुलिस निरीक्षक कार्यालय में पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने क्षेत्र के लंबित कांडों को लेकर जिले के भरगामा, बौसीं, फुलकाहा, रानीगंज, सहित सात थानों के थानाध्यक्ष के साथ बैठक कर लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि इधर हाल के दिनों में पर्व त्योंहार को लेकर व्यस्त कार्यक्रम चल रहा था। अब सर्कल के सभी थानों में पड़े लंबित कांडों की समीक्षा की जा रही है। थानों में दर्ज प्राथमिकी में हुई गिरफ्तारी, बरामदगी, फरार चल रहे अभियुक्तों आदि का अवलोकन किया जा रहा है। केस के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। मौके पर र...