भागलपुर, जून 13 -- सिकटी (अररिया) से रामदेव झा की रिपोर्ट पीएम श्री विद्यालयों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की समीक्षा को लेकर बीईपीसी पटना के वरीय अंकेक्षक मो अशफाक अली ने प्रखंड के प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय बरदाहा तथा प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बरदाहा पीएमश्री विद्यालय का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन किया। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ एपीओ राजेश ठाकुर तथा एसएसए के लेखपाल भरत कुमार शामिल थे। इस दौरान अधिकारियों ने वर्ग कक्ष, खेल मैदान, आइसीटी लैब, पुस्तकालय आदि का बारीकी से जायजा लिया। साथ हीं मौजूद प्रधानाध्यापक आदिल सरवर व इशार अहमद की मौजूदगी में विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, नवाचारों तथा पीएम श्री योजना के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- उत्क...