भागलपुर, फरवरी 26 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। प्रखंड के परवाहा पंचायत के घिवहा में आयोजित चार दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ नवनिर्मित मंदिर में राजेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान रहा। अनुष्ठान के तीसरे दिन मुख्य यजमानों पप्पू यादव, कौशल यादव, और आशीष यादव की उपस्थिति में प्रख्यात विद्वानों द्वारा धार्मिक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। पंडित कपलेश्वर झा,पंडित अलख निरंजन,पंडित बिनोद मिश्र एवं पंडित मनीष झा की देखरेख में प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ। विद्वान पंडितों के ओजस्वी मंत्रोच्चार ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह से ही जलाधिवास, अन्नाधिवास और फलाधिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.