भागलपुर, फरवरी 16 -- पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के द्वार गांव निवासी बोरू कुमार पासवान ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर बेहोश करने, रस्सी से हाथ पांव बांध कर मृत समझ कर घास के घर छुपा देने का आरोप लगाया है। इस बाबत बोरू ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी हैं। नामदों में कानू पासवान, पुतली देवी,गुड्डू पासवान, नेहा कुमारी व रवि लाल शामिल हैं। घटना बीते नौ फरवरी की बताई गई है। थाना में विलंब से सूचना देने का कारण इलाजरत रहना बताया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सूचक बोरू पासवान ने बताया कि घटना तिथि को वे अपने भाई के साथ घर में सोये हुए थे। लगभग 11 बजे रात्रि कानू पासवान मेरे मोबाइल पर फ़ोन किया कि मेरे घर के पास आओ बात करनी हैं। जब वे उनके घर के पास गया तो सभी नामजद कानू पासवान, पुतली देवी,गुड्डू पासवान, नेहा कुमारी व रवि ल...