भागलपुर, अप्रैल 27 -- जोगबनी, अररिया से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा स्थित जोगबनी बीसीपी गेट पर मानव तस्करी रोकथाम को लेकर, एसएसबी, रेल थाना, आरपीएफ, जिला प्रशासन अररिया व सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में एक समन्वय बैठक हुई। इस दौरान रेल यात्रियों सहित अन्य लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में एसएसबी, आरपीएफ, जीआरपी व जागरण कल्याण भारती के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्र में बच्चों में नशा व तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। वहीं संजय कुमार ने जिले को बाल विवाह, बाल श्रम, तस्करी व नशामुक्त बनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...