अररिया : मंत्री बनने पर लोजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष, दी बधाई
भागलपुर, मई 9 -- फारबिसगंज (अररिया) से अंजनी गौतम की रिपोर्ट लोजपा (रामविलास) आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान ने संजय सिंह एवं संजय पासवान को बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता अनुभवी और कर्मठ हैं तथा अपने मंत्रालय का दायित्व निष्ठा और निष्पक्षता से निभाएंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' सोच को जन-जन तक पहुंचाएंगे। मंत्री पद की शपथ के बाद अररिया लोजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष आकाश राज, सूरज मंडल, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश पासवान, दिक्कू सिंह, युवा जिलाध्यक्ष डीपी जोन एवं बबलू सिंह ने भी बधाई दी है। यह भी पढ़ें- श्रवण कुमार और निशांत के मंत्री बनने पर पावापुरी में खुशी की लहर यह भी पढ़ें- पूर्णिया लेशी सिंह के आठवीं बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.