भागलपुर, जुलाई 14 -- पलासी (ए.सं.)। पलासी थाना क्षेत्र के पेचैली वार्ड नंबर 12 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने पलासी थाना में एक-दूसरे पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग केस दर्ज कराया है। दर्ज केस में प्रथम पक्ष की ओर से सूचक बने मु हसीब ने अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जानलेवा प्रहार कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराया है। जिसमें मु नौशाद, अमरुद्दीन मु ईदरीश, मु मैनुद्दीन, मु जैनुद्दीन सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। दूसरी ओर द्वितीय पक्ष की ओर से वादिनी बनी बीबी नुरसदी ने अभद्र व्यवहार, मारपीट व छिनतई सहित जख्मी करने का आरोप लगाते हुए आठ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करायी है, जिसमें मु हसीब, मुस्सबीर, मुश्ताक, मसूद, सहित अन्य लोगों को आरोपित किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.