भागलपुर, जून 11 -- अररिया से रोशन कुमार अररिया, एक संवाददाता। पलासी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलासी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने जख्मी महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया। जख्मी महिला बीबी रौशन बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- अररिया : भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...