भागलपुर, जुलाई 27 -- अररिया से अनिल झा की रिपोर्ट कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधिएसएसबी 56 वीं वाहिनी डुब्बा टोला बटराहा के द्वारा रविवार की रात्रि भारत नेपाल सीमा पीलर संख्या 174 के निकट भारतीय क्षेत्र में तस्करी की 15 किलो गांजा जब्त किया है। हालांकि कारोबारी रात का अंधेरा का लाभ लेते हुए नेपाल भागने में सफल रहा है। सहायक कमांडेंट शुभ्रांशु पाण्डेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की भारत नेपाल सीमा पीलर संख्या 174 के निकट से भारतीय क्षेत्र होकर तस्करी की गंजा लेकर जाने वाला है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर भारत नेपाल सीमा पर गस्ती बढ़ा दिया गया। इस बीच एक व्यक्ति को सिर पर बोरा लेकर आते देखा। एसएसबी पर नजर पड़ते ही वह व्यक्ति बोरा फेंक कर नेपाल की ओर भाग गया। जब्त बोरा का तलाशी लेने पर बोरा से 15 किलो गांजा बरामद किया गया। सहायक कमा...