भागलपुर, मई 9 -- जोगबनी (अररिया) से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट नेपाल सरकार के आदेश पर स्थानीय प्रशासन द्वारा भारत से नेपाल प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किए जाने के बाद शनिवार की सुबह जोगबनी भारत-नेपाल सीमा पर दिन भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पहचान पत्र जांच के कारण सीमा पर वाहनों एवं यात्रियों की लंबी कतार लग गई। इससे पहले कोरोना काल में पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य किया गया था। यही नहीं नेपाल से भारत में प्रवेश करने वालों को भी अपना परिचय पत्र दिखाना होगा।

पहचान पत्र जांच की प्रक्रिया मोरंग के प्रमुख जिलाधिकारी युवराज कटेंल , मोरंग एसपी कवित कटुवाल के नेतृत्व में दिन भर इसकी मॉनीटरिंग होती रही। इधर शनिवार की सुबह कोलकाता से आने वाली ट्रेन के जोगबनी स्टेशन पहुंचते ही बड़ी संख्या में यात्री नेपाल जाने के लिए सीमा...