भागलपुर, नवम्बर 21 -- फारबिसगंज । निज संवाददाता शहर में हुई आपराधिक घटना को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को स्थानीय विधायक मनोज विश्वास सीधे पटना से घटनास्थल पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले पीड़ित परिजनों और व्यवसायियों से पूरी घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर ही विधायक ने एसडीपीओ मुकेश कुमार को फोन कर तुरंत अपराधियों की गिरफ्तारी और घटना के जल्द से जल्द खुलासे का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शहर में तीन हथियारबंद अपराधियों का एक बाइक पर घूमना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, जो बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। विधायक ने एसपी अंजनी कुमार से भी बातचीत कर इस घटना को एक चुनौती के रूप में लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फारबिसगंज व्यापारियों का प्रमुख केंद्र है और यहां सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरत है। यदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.