भागलपुर, अप्रैल 2 -- अररिया : फारबिसगंज कॉलेज के प्रधानाचार्य ने नागालैंड के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट फारबिसगंज,एक संवाददाता। फारबिसगंज महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अवधेश कुमार यादव ने नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव से पटना स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से आशीर्वाद प्राप्त किया और महाविद्यालय के समग्र विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव लिए। भेंट के दौरान डॉ. यादव ने महाविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति, आधारभूत संरचना एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संस्थान के शैक्षणिक एवं भौतिक विकास के लिए मार्गदर्शन भी मांगा। इस अवसर पर राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान की भूमिका को...