भागलपुर, मई 4 -- कुर्साकांटा, अररिया से अनिल झा पलासी (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के कनखुदिया निवासी बीबी मेहनाज ने पुरानी रंजिश को लेकर अभद्र व्यवहार करने, मारपीट व छिनतई की आरोप लगाते हुए पलासी थाना में 13 लोगों के विरुद्ध एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी हैं। नामजदों में मो तरेबुल, मो मेहरूल, मो जैनुल,साकीर, ऐनुल, बीबी रसीद, बीबी जोहरा,रोजीना, मो मुर्शीद,अफसरी, असमीना,सजेतुन,अजमेरी शामिल हैं। घटना 30 अप्रैल की बताई गई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि घटना तिथि को नामजद लोगों ने गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर सभी ने एकजुट होकर मारपीट व छिनताई की घटना को अंजाम दिया है। थाना को विलंब से सूचना देने का कारण पंचायत करना बताया गया। इधर पलासी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...