अररिया : पुरानी दुश्मनी में मारपीट व छिनतई, आधा दर्जन पर मामला दर्ज
भागलपुर, जून 20 -- पलासी (अररिया) से शम्स रेजा की रिपोर्ट प्रखंड के कनखुदिया वार्ड नंबर 01 की बीबी सलातुन ने पूर्व दुश्मनी की बात को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में मो नसीर, बीबी सायदा, बीबी नाजमीन, नाजेरीन, बीबी गुलवसा, गुलसरी शामिल हैं। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि इन लोगों ने पूर्व दुश्मनी की बात को लेकर 15 जून को समय करीब छह बजे संध्या उनके दरवाजे पर आकर अपशब्द का प्रयोग करने लगा। मना करने पर मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने कहा है कि अभियुक्त मो नसीर उर्फ रिहाकू नशीली पदार्थ बेचता है जिस कारण हमेशा विवाद करता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.