भागलपुर, अप्रैल 7 -- जोगबनी से बरूण मिश्रा की रिपोर्ट मंगलवार को एनएफ रेलवे मालीगांव के जीएम चेतन श्रीवास्तव स्पेशल ट्रेन से जोगबनी स्टेशन पहुंचे। जहां वे स्टेशन व इसके आसपास पर चल रहे विभिन्न रेल परियोजनाओं का बारिकी से निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के क्रम में जीएम रेलवे यार्ड में बन रहे पिट लाइन व वाशिंग शेड, रेलवे स्टेशन, यार्ड, कोचिंग डिपो, क्रॉस ओवर घुमावदार पुल, एलसी गेट्स, टीएसएस का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों द्वारा यात्री ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां पिट लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है इसके निर्माण हो जाने के बाद कई ट्रेनें जोगबनी स्टेशन से बनकर ही खुलेगी । उन्होंने कहा की इसी लिए वे रनिंग रूम देखने गए थे , क्योंकि ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद रनिंग...